चमोली में 4.8 तीव्रता का भूकंप, घुत्तू वेधशाला में पी और एस तरंगों के संकेत दर्ज
देहरादून, अक्टूबर 7 -- देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार 6 अक्टूबर की रात 10:23:12 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र चमोली जिले के थराली कस्बे के ठीक उत्तर में रहा। संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र 30.134 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 79.473 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। यह स्थान बागेश्वर से करीब 30 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में है। भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही, जिसे शैलो फोकस माना जाता है। निकटवर्ती एमपीजीओ घुत्तू वेधशाला के ब्रॉडबैंड सिस्मिक रिकॉर्ड में प्राथमिक (पी) और द्वितीयक (एस) तरंगों के संकेत भी स्पष्ट रूप से दर्ज हुए। यह भी पढ़ें- भूकंप के झटकों से डोली बागेश्वर की धरती मुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.