चमोली में सुरंग धंसने से हाथरस के युवक की मौत
हाथरस, अगस्त 14 -- हाथरस, संवाददाता। उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा के पास पीपलकोटी में विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में भारी मलबा और पानी घुसने से हाथरस के नवल नगर निवासी युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नवल नगर निवासी दुर्लभ शर्मा 44 पुत्र बनवारीलाल शर्मा एसीसी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी में चमोली में सीनियर सुपरवाइजर पैनल में काम करता था। चमोली में सुरंग बनाते समय वह हादसे का शिकार हो गया। सुरंग में भारी मलबा और पानी घुसने से दुर्लभ शर्मा की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- चमोली टनल हादसे से तोरपा के चार गांवों में पसरा मातम मृतक दुर्लभ की मां आशा शर्मा पूर्व सभासद और डाकखाने में एजेंट हैं। मृतक ने अपने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.