चमोली, दिसम्बर 18 -- चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र स्थित मेहर गांव में बुधवार रात लगी भीषण आग पर फायर सर्विस, आईटीबीपी, सेना और बीआरओ के संयुक्त प्रयास से पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग की इस घटना में तीन आवासीय भवन पूरी तरह जलकर खाक हो गए, हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। बुधवार रात करीब नौ बजे मेहर गांव में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही जोशीमठ फायर सर्विस और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। फायर सर्विस, सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। बताया गया कि शीतकाल के दौरान सीमांत क्षेत्र के मेहर गांव में कोई भी स्थायी रूप से निवास नहीं करता है। ग्रामीण इस समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.