देहरादून, दिसम्बर 14 -- गोपेश्वर। जनपद में कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश में जनपद में बाहरी लोगों, किरायेदारों और संदिग्ध लोगों का सघन सत्यापन चैकिंग अभियान तेज हो गया है। इस अभियान के तहत रविवार को सुबह से ही विभिन्न थानों की पुलिस टीमें सक्रिय होकर घर-घर एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर चैकिंग के लिए पहुंची। पुलिस ने सत्यापन चैकिंग अभियान में किराएदारों, बाहरी व्यक्तियों, मजदूरों, कर्मचारियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का गहन सत्यापन किया । सत्यापन के दौरान पुलिस द्वारा पहचान पत्रों की जांच, पते की पुष्टि तथा आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में असामाजिक तत्वों, अपराधियों एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.