चमोली में बादल फटने से कानपुर में बाढ़ का खतरा, उफनाई गंगा ने बढ़ाई टेंशन
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 12 -- UP News: उत्तराखंड के चमोली में फटे बादल से कानपुर में भीषण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। दरअसल, हरिद्वार बैराज पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई, जिसके बाद से रिजर्व में रखा पानी लगातार बैराज से छोड़ा जा रहा है। कितना पानी छोड़ा जाएगा। इसका अंदाजा हरिद्वार सिंचाई विभाग को भी नहीं है। हरिद्वार का पानी 15 अगस्त तक कानपुर पहुंच जाएगा। ऐसे में कानपुर में चेतावनी बिंदु के करीब बह रही गंगा खतरे के निशान को पार कर सकती हैं। चमोली के तमक इलाके में स्थित नीति घाटी में सोमवार शाम बादल फटा था। बादल फटने के बाद इस पानी के हरिद्वार बैराज मंगलवार शाम छह बजे तक पहुंचने की संभावना थी। हालांकि, रात 9 बजे तक चमोली का पानी हरिद्वार नहीं पहुंच पाया था। फिर भी बैराज पर खतरे को देखते हुए सिंचाई विभाग ने इमरजेंसी घोषित कर दी। इसके बाद हरिद्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.