देहरादून, मार्च 21 -- ज्योतिर्मठ। नीति बार्डर हाईवे जोशीमठ से लगभग 20 किलोमीटर आगे सलधार के पास बोलडर के कारण बंद हो गया है। बॉर्डर हाईवे बंद होने के कारण लगभग एक दर्जन गांव की आवाजाही फिलहाल ठप हो गई है। अभी यहां पर बीआरओ ने सड़क खोलने का काम शुरू नहीं किया। क्योंकि मौसम खुल चुका है तो उम्मीद है कुछ देर बाद बीआरओ की मशीन यहां पर सड़क को सुचारु करने का काम शुरू करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...