देहरादून, जनवरी 2 -- गोपेश्वर। पर्यटन विशेष रूप से साहसिक पर्यटन और ट्रैकिंग रूटों पर आने वाले ट्रैकर्स को अब सुरक्षित ट्रैकिंग के लिए चमोली प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों और गाइड लाइन का पालन करना जरूरी होगा। जिले के ट्रैकिंग रूटों पर ट्रैकिंग के लिए आने वाले ट्रैकर्स और उनके ग्रुपों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक होगा। यह निर्णय चमोली प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण में बताया। शुक्रवार को गोपेश्वर में जिलाधिकारी सभागार में आयोजित सुरक्षित ट्रैकिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ट्रेकर्स के रजिस्ट्रेशन एवं ट्रेक रूट प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद के अन्तर्गत स्थित सभी ट्रेक रूटों पर अनुमति प्रदान किये जाने की स्थिति की समीक्षा की गयी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...