चमोली, अगस्त 13 -- उत्तराखंड के चमोली के पीपलकोटी में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी घुसने से एक बड़ा हादसा हो गया है। प्रशासन की ओर से बताया जा रहा है कि टनल के अंदर मंजदूर काम कर रहे थे और अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी भर गया। इससे घटना के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई। 16 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और और युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षित बाहर निकाले गए मजूदरों को चोटें भी आई हैं जिनका जिला अस्पताल में ईलाज चल रहा है।अचानक कैसे आया पानी और मलबा? टनल में अचानक पानी और मलबा किन परिस्थितियो में आया इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। प्रशासन की ओर से फिलहाल यही बताया गया है कि टनल में अचानक मलबा और ...