देहरादून, अगस्त 14 -- Chamoli Tunnel Collapse: चमोली जिले में पीपलकोटी में अलकनंदा नदी पर टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में भूस्खलन और जल रिसाव के कारण बड़ा हादसा हो गया। इसमें 22 मजदूर फंस गए। 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है। जबकि तीन अभी भी टनल में फंसे हुए हैं और उन्हें रेस्क्यू करने का काम चल रहा है। इस हादसे में 14 घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। चमोली में आपदा की यह तस्वीर नई नहीं है। सात महीने पहले इसी टनल में दो लोको ट्रेन टकरा गईं थी। जबकि 6 साल पहले चमोली जिले के नंदा देवी क्षेत्र के पास भंयकर आपदा ने 200 से अधिक जिंदगियां खत्म कर दी थी। उस आपदा में ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह से तबाह हो गया था और तपोवन-विष्णुगढ़ परियोजना को भी भारी क्षति पहुंची थी।टनल ...