देहरादून, मई 21 -- गोपेश्वर। चमोली जिले के बिरही क्षेत्र के जंगलों में लगी आग बुझाने के दौरान पाखी गांव निवासी व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। बुधवार की सांय बिरही के समीप जंगलों में लगी आग लगने के बाद स्थानीय लोग और वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी थी। इसी दौरान पाखी गांव निवासी 44 वर्षीय राजेन्द्र सिंह जंगल की आग बुझाने में जुट गए। जंगल की आग चपेट में राजेन्द्र सिंह आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी。 यह भी पढ़ें- पनुवानौला में आग की भेंट चढ़ा जंगलपरिजनों की मांग व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने वन विभाग और प्रशासन से उचित मुआवजा दे...