चमोली दर्दनाक हादसे में मां ने खोया बेटा, 4 घरों में मातम; 'देवदूतों' ने 4 जिंदगियां बचाई
चमोली, जून 12 -- चमोली जिले में देवाल-घेस मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर कैल नदी में जा गिरी। हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद देवदूत बने ग्रामीणों ने हताहतों को बाहर निकाला, जिससे चार घायलों की जान बच गई। चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों के लिए देवदूत बनकर आए लौसरी के ग्रामीणों ने बचा लिया। लौसरी के लोग घटना की सूचना मिलते ही वे सबसे पहले मौके पर पहुंचे और बिना किसी रेस्क्यू उपकरण के जान की परवाह किए बिना कैल नदी में कूद पड़े। पुलिस के मुताबिक, कार में सवार लोग देवाल से घेस गांव जा रहे थे। शाम करीब चार बजे लौसरी गांव के पास कुनार में कार अनियंत्रित हो गई और कैल नदी में जा गिरी। कार पूरी तरह से नदी में डूब गई। कार में सवार अर्जुन सिंह 60 वर्ष पुत्र मानसिंह, आलम सिंह 54 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.