रांची, अगस्त 16 -- तोरपा, प्रतिनिधि। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजना की टनल में हुए हादसे को चार दिन बीत गए हैं। इसके बावजूद तोरपा प्रखंड के कमडा सेमरटोली निवासी लुकस तोपनो का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। दिन-रात मलबा हटाया जा रहा है, लेकिन टीम अब तक लुकस तक नहीं पहुंच सकी है। लुकस समेत दो मजदूर मलबे में दबे: यह भी पढ़ें- तपोवन टनल में पानी का रिसाव, बाहर निकाले गए श्रमिक; रोका गया टनलिंग का कामरेस्क्यू अभियान टनल में फोरमैन के रूप में काम कर रहे खूंटी जिले के जुरदाग गांव निवासी अनिल तोपनो ने बताया कि हादसे के दौरान लुकस समेत दो मजदूर मलबे में दब गए हैं। रेस्क्यू अभियान लगात...