चमोली टनल हादसा: अबतक 8 मजदूरों की मौत, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी; फंसे थे कुल 22 लोग
चमोली, अगस्त 15 -- चमोली जिले में टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) की निर्माणाधीन टनल में पानी और मलबा घुसने से अबतक 8 लोगों की मौत हो गई है और दो लापता लोगों की तलाश जारी है। बचाव दल ने शनिवार को एक और शख्स का शव घटनास्थल से बरामद किया है। शुक्रवार (14 अगस्त) तक मृतकों की संख्या 7 थी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी के मुताबिक, गुरुवार शाम 7 बजे तीन किलोमीटर लंबी इस टनल में कुल 22 लोग फंसे हुए थे। शनिवार को चमोली के एडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान एक और शव बरामद किया गया है।पानी तेजी से निकाला जा रहा अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल सक्शन पंपों की मदद से पानी को टनल से निकाल रहा है ताकि टनल के भीतर रेस्क्यू टीमों की आवाजाही सुगम हो सके और संभावित स्थानों तक पहुंचकर लापता श्रमिकों की खोज की जा सके। और अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.