चमोली जैसी आपदाओं का खतरा फिर बढ़ा?जलवायु परिवर्तन से अस्थिर हो रहे उत्तराखंड के हैंगिंग ग्लेशियर
देहरादून, जून 1 -- साल 2021 की चमोली आपदा याद है? उत्तराखंड के चमोली जिले में उस दिन पहाड़ की ऊंचाई से बर्फ और चट्टानों का एक विशाल हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा था। कुछ ही मिनटों में ऋषिगंगा और धौलीगंगा घाटियों में तबाही मच गई। सैकड़ों लोगों की जान चली गई और करोड़ों रुपये की परियोजनाएं मलबे में दब गईं। आज उस त्रासदी का जिक्र इसलिए हो रहा है क्योंकि वैज्ञानिक एक बार फिर हिमालय को लेकर चेतावनी दे रहे हैं। उनका कहना है कि उत्तराखंड में मौजूद कई 'हैंगिंग ग्लेशियर' जलवायु परिवर्तन के कारण पहले के मुकाबले ज्यादा अस्थिर हो रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर हैंगिंग ग्लेशियर क्या होते हैं, जलवायु परिवर्तन इन्हें कैसे प्रभावित कर रहा है और क्या भविष्य में चमोली जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है? आइए समझते हैं पूरी कहानी।हैंगिंग ग्लेशियर क्या होते हैं? ऐसे ग्ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.