देहरादून, जून 26 -- कर्णप्रयाग। चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में भारी बारिश हुई। गुरुवार देर रात हुई बारिश से नारायणबगड़ बाजार में कई वाहन मलबे में दब गए हैं। सड़क पर मलबा व पानी भर गया है। रात करीब 12 बजे तेज गर्जना के साथ शुरू हुई बारिश से लोग सहम गए। रात को लोग गहरी नींद में सोए थे तभी नारायणबगड़ बाजार के ठीक ऊपर पहाड़ी से भारी पानी व मलबा आ गया। इससे चारों तरफ हाहाकार मच गया। हालांकि किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। नारायणबगड़ बाजार में चारों तरफ मलबा बिखरा है। मलबे से ग्वालदम हाईवे सुबह छह बजे तक बाधित रहा। यह भी पढ़ें- कई वाहन मलबे में दबे; मॉनसून से पहले उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही; आज भी अलर्ट रात ढाई बजे से ही ग्रिफ के जवान हाईवे खोलने में जुटे रहे, सुबह ग्रिफ द्वारा मलबा हटाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता जयबीर कंडारी...