नई दिल्ली, जुलाई 16 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर के पुलिस मैदान में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के तहत चमोली जिले के लिए Rs 155.36 करोड़ की 63 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने Rs 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास तथा Rs 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, पशुपालन, पर्यटन और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।सड़क और पुल शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाओं में जोशीमठ-नीति मार्ग पर जुग्जू में स्टील ट्रस पुल, लंगसी-द्वींग-तपोवन-लांजी-पोखनी मोटर मार्ग पर स्ट...