चमोली, दिसम्बर 31 -- उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग में 2 लोको ट्रेनों की टक्कर की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। मंगलवार रात हुए इस हादसे में कुल 88 श्रमिक और कर्मचारी घायल हुए थे। इनमें से 84 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। प्रशासन ने परियोजना अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए खास सतर्कता बरतने को कहा है।मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश पीपलकोटी में घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी कर दिए। जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने परियोजना के टीब...