चमरौला, गड़मई... जिन गांवों बोलने में आती है शर्म, अब बदले जाएंगे उनके नाम
वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 9 -- UP News: जिन गांवों के नाम बोलने में शर्म आती है। उसके अब नाम बदले जाएंगे। अलीगढ़ के कोल तहसील का गांव रहमतपुर गडमई, चमरौला, खैर तहसील का गांव पखोदाना, छर्रा का गांव गड़राना। इस तरह के तमाम ऐसे गांव के नाम हैं, जिनका नाम लेने में भी लोगों को स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को शर्म आती है। कुछ गांवों के ऐसे नाम हैं, जो किसी जाति, समुदाय या सामाजिक पहचान को लेकर अपमानजनक व असहज माने जाते हैं, अब वह बदले जाएंगे। राजस्व परिषद के निर्देश के बाद प्रदेश के सभी जिलों में ऐसे गांवों की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। इसमें खासतौर पर उन गांवों को शामिल किया जा रहा है, जिनके नाम अनुसूचित जाति की विभिन्न उपजातियों के नाम पर रखे गए हैं। अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज जिलों में भी ऐसे गांवों की सूची तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.