चमरौआ रेलवे क्रासिंग पर आरओबी निर्माण की मांग
रामपुर, जुलाई 7 -- रामपुर। सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के प्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट महबूब अली पाशा ने सोमवार को बरेली स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की डिवीजनल कमेटी बैठक में रामपुर जनपद से जुड़ी वर्षों पुरानी रेलवे समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। यह महत्वपूर्ण बैठक पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर की अध्यक्षता में इज्जतनगर स्थित यांत्रिक कारखाना सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सांसद नदवी अपनी पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो सके, इसलिए उन्होंने अपने प्रतिनिधि को बैठक में भेजा। एड. महबूब अली पाशा ने केमरी रेलवे स्टेशन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यहां प्रतिदिन हजारों लोग यात्रा करते हैं, लेकिन महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव न होने से स्थानीय जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.