बागपत, मई 7 -- चांदीनगर। चमरावल गांव में एक राशन डीलर के खिलाफ राशन न देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करते हुए प्रर्दशन किया और उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। चमरावल गांव में एक राशन की दुकान पर सुबह ग्रामीण राशन लेने पहुचें जहा ग्रामीणों नें कम राशन देने का आरोप लगाया। ग्रामीण कपिल, नरेश, बिजेन्द्र आदि ने बताया की राशन डीलर कभी अंगूठे का निशान न आने का बहाना बनाता है तो कभी मशीन न चलने का बहाना बनाता है। वहीं पूरा राशन भी नही दिया जा रहा है। दोपहर बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए प्रर्दशन किया। उन्होंने उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है की राशन डीलर कभी भी पूरा राशन नही बाटता है। प्रर्दशन करने वालो में ओमी, कपिल, नरेश, मतलूब, आसू, प्रवेश, नरेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.