रांची, जनवरी 8 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू पंचायत की मुखिया ज्योति ढोडराय ने गुरुवार को मुरहू प्रखंड अंतर्गत चमराटोली गांव में असहाय एवं वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान लगभग 30 जरूरतमंद लाभुकों को कंबल दिए गए। कंबल पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। मुखिया ज्योति ढोडराय ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से पंचायत को सीमित संख्या में ही कंबल उपलब्ध हो पाते हैं, जिससे सभी जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना संभव नहीं हो पाता। इसी को देखते हुए उन्होंने अपने निजी खर्च से कंबल खरीदकर वितरण करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि आगे भी गरीब, असहाय और वृद्ध लोगों की सहायता के लिए वे निरंतर प्रयास करती रहेंगी। साथ ही जिला प्रशासन से पंचायतों को अधिक कंबल उपलब्ध कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...