छपरा, मार्च 31 -- ग्रामीणों के लिए मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा: पाल फोटो 13- चमरहिया बाजार में सेंट जेवियर्स सेंट्रल एकेडमी के नवस्थापित विद्यालय का उद्घाटन करते जगलाल चौधरी कॉलेज के डॉ. दिनेश पाल दाउदपुर (मांझी)। प्रखंड अंतर्गत चमरहिया बाजार में अब ग्रामीण बच्चों की शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। प्ले ग्रुप से आठवीं कक्षा तक की सुविधा बच्चों को मिल सकेगी। जगलाल चौधरी कॉलेज, छपरा के प्राचार्य डॉ. दिनेश पाल सेंट जेवियर्स सेंट्रल एकेडमी के उद्घाटन के अवसर पर उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि बदलते समय में अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा गांवों तक पहुंच रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपने ही परिवेश में बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने महान शिक्षाविद् सावित्रीबाई फुले के योगदान को स्मरण करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और अभिभावकों से ब...