वाराणसी, मार्च 1 -- चोलापुर (वाराणसी)। चमरहा बाजार में शनिवार देर रात चोरों ने एक ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाते हुए गहनों पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन चोर उसमें सफल नहीं हो सके। बहलोलपुर निवासी वीरेंद्र कुमार सेठ की चमरहा बाजार में आभूषण की दुकान है। रविवार तड़के एक परिचित ने दुकान का शटर टूटा होने और बाहर कुछ लोगों के खड़े होने की सूचना उन्हें फोन पर दी। सूचना मिलते ही वह तत्काल दुकान पर पहुंचे, लेकिन वहां कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। जांच में पाया गया कि चोरों ने दुकान की अलमारी का ताला तोड़कर करीब 700 ग्राम चांदी के जेवर, लगभग दो हजार रुपये नकद और एक ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए। जाते समय चोर सीसीटीवी कैमरा तोड़कर डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.