चमरडीहा- लंका गांव की हुई सरहुल पूजा
लातेहार, मई 13 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के चमरडीहा और लंका गांव के संयुक्त रूप से बुधवार को सरहुल पूजा का आयोजन किया गया। बैगा के द्वारा चमरडीहा देवी मंदिर में पहले देवी मां की विधिवत पूजा की गई। इसके बाद दुरजागीन मां और गांव के देव जी की भी विधि-विधान से पूजा की गई। सुबह से लेकर पूजा होते तक लंका और चमरडीहा गांव के सभी घरों में चूल्हा नहीं जला और खाना-नाश्ता नहीं बना। पूजा जब दोपहर करीब 10:45 बजे सम्पन्न हुई तब इसके बाद घरों की सफाई और खाना बनाना शुरू किया गया। सरहुल पूजा के दौरान दोनों गांव के कई ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.