लातेहार, मार्च 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के चमरडीहा महावीर मंदिर से पूजा समिति ने इस वर्ष श्री रामनवमी पूजा का जुलूस नहीं निकालने का निर्णय लिया है । शनिवार की रात मंदिर परिसर में हुई पूजा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। मंदिर के ठीक बगल में निवासी महावीर राम चंद्रवंशी की पिछले दिन हुई मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया गया। स्व़ महावीर राम पूजा समिति के मुख्य सलाहकार थे और इनके नाम से ही रामनवमी पूजा जुलूस का लाइसेंस था। उनके निधन से शोकाकुल पूजा समिति के बीच जुलूस नहीं निकालने पर सहमति बनी। पूजा समिति के अध्यक्ष सतीश चन्द्रवंशी, उपाध्यक्ष विनोद चन्द्रवंशी और कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महावीर राम के निधन से पूरे चमरडीहा वासी काफी मर्माहत हैं। इस कारण इस वर्ष रामनवमी पूजा पर अखंड संकीर्तन का भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.