देहरादून, अप्रैल 5 -- चमन विहार फेस-एक के एक घर में हुई चोरी का पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने पांच महीने बाद खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के और समेत अन्य सामान बरामद किया। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि बीते 16 अक्तूबर को चमन विहार निवासी अनमोल कपूर ने अपने घर का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी का केस दर्ज कराया। जांच के दौरान शनिवार को शिमला बाईपास रोड स्थित बड़ोवाला पुल के पास से दो आरोपी चोरों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय मोहित निवासी बहादरपुर खादर, थाना कांठ, जिला मुरादाबाद, यूपी और 19 वर्षीय आशु निवासी बढ़ापुर, कोतवाली नगीना, जिला बिजनौर, यूपी के रूप में हुई। आरोपी मोहित के पास से एक कंगन, एक जोड़ी झुमके और तीन चांदी के सिक्के बरामद हुए। वहीं, दूसरे आरोपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.