कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर। चमनगंज स्थित मां ज्वाला देवी के दरबार में मां शैलपुत्री का विशेष शृंगार पूजन किया गया। सर्वप्रथम मां को जलाभिषेक कर उनका शृंगार किया गया। पेड़ा, पान, खीर आदि का भोग लगाया गया। पूजन कर मां की आरती की गई। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन किया। ज्वाला माता सेवा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि शैलपुत्री की उपासना से मूलाधार चक्र जाग्रत होता है और जीवन में स्थिरता व शक्ति आती है। डीसीपी अतुल श्रीवास्तव व एडीसीपी अर्चना सिंह ने मंदिर पहुंच कर हवन पूजन व भंडारा किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.