अयोध्या, फरवरी 18 -- अयोध्या,संवाददाता। इनायतनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार दिन में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं चमनगंज बाजार में मंगलवार देर शाम 25 मिनट के अंतराल पर तीन सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन हादसों में 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई,जबकि दो अन्य घायल हो गए। पहली दुर्घटना अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमनगंज स्थित एक बैंक से लगभग 100 मीटर आगे यात्री ठहराव केंद्र के पास देर शाम 7:45 बजे हुई। यहां एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हाईवे से नीचे जा गिरा। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो चालक 22 वर्षीय अरुण पुत्र भोलेनाथ,निवासी शाहगंज खदरा,थाना इनायतनगर घायल हो गए। उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाकर इलाज कराया गया। अरुण ने अपन...