बेगुसराय, मई 3 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। चमथा दियारे के चिरैयांटोल में पिछले साल हुई गंगा की तीव्र कटाव को देखते हुए इस साल यहां विभाग की ओर से कटाव निरोधी कार्य शुरू कराया जा रहा है। यहां कटाव की समस्या के स्थायी निदान के लिए 3 अलग-अलग टेंडर के माध्यम से करीब 31 करोड़ रुपये लागत से कटावरोधी कार्य चलेगा। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय व विभाग के अधिकारियों की टीम ने ध्वजा गाड़कर कार्य का शुभारंभ कराया।
कटाव की समस्या सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि 2025 में गंगा में आई उफान के बाद जब पानी घटने लगा था तो चमथा दियारे के चिरैयांटोल के पास तेज कटाव शुरू हो गया था। इस वजह से चिरैयां टोल व लंकटोल गांव कटाव के मुहाने पर आ गया था। उस वक्त तात्कालिक तौर पर विभाग कटाव अवरोधी कार्य शुरू किया था और गांव को नदी में विलीन होने से बचाया जा सका था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.