नई दिल्ली, अगस्त 29 -- नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बीच एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। मलबे के नीचे दबने के करीब दो दिन बाद एक बच्ची को जिंदा बाहर निकाला गया। चारों तरफ तबाही और मलबे के बीच बच्ची का जिंदा मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं था। जब सेना की टीम को उसके मलबे में दबे होने की जानकारी मिली, तो जवानों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आखिरकार बच्ची को उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।नेपाल त्रासदी में जब हुआ चमत्कार बता दें कि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो नेपाल के निर्मल प्रसाई ने पोस्ट किया है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि नेपाली सेना के लोग गहरे मलबे में से बच्ची को बाहर निकाल रहे हैं। बच्ची रोती हुई नजर आ रही है। फिलहाल उसे अस्पत...