किन्नौर, सितम्बर 10 -- किन्नौर जिला में सेरूपी वैली से पिओ जा रही हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचआरटीसी) बस पोषपा के पास अचानक ब्रेक फेल होने से हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। बस में करीब 17 यात्री सवार थे। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर लिया, जिससे बस सड़क से नीचे सतलुज नदी में गिरने से बच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है जो कि रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस का एक हिस्सा हवा में है जबकि बाक हिस्सा जमीन पर है। गनमीत रही कि ड़क किनारे पैरापिट थे जिससे बस खाई में गिरने से बच गई और यात्रियों की जान बच गई। यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से इस मामले को गंभीरता से लेने और ऐसी बसों की मांग की है जो कि तनकीकी तौर फिट और सुरक्षित हों।बस के अचानक ब्रेक फेल हुए जानकारी के अनुसार बस रूपी के म...