आजमगढ़, अप्रैल 1 -- आजमगढ़्र, वरिष्ठ संवाददाता। जिला विज्ञान क्लब की ओर से मंगलवार को अटल आवासीय विद्यालय गंभीरवन में अंधविश्वासों के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने बच्चों एवं उपस्थित लोगों को अंधविश्वासों एवं कथित चमत्कारों के प्रति सचेत रहने के लिए कहा। मेरठ की विज्ञान संचारक एवं विशेषज्ञ अंजली ढाका ने कहा कि समाज में दिखाई देने वाले चमत्कार और जादू विज्ञान पर आधारित होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के अंदर वैज्ञानिक सोच होनी चाहिए। किसी भी चीज को जांचना-परखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने विभिन्न चमत्कारों को प्रदर्शित करते हुए उनके पीछे छिपे विज्ञान के सिद्धांत को बताया। रस्सी काटकर पुनः जोड़ना, जग से पानी गायब कर देना, हवा में हाथ हिलाकर वस्तुएं प्राप्त करना आदि का प्रदर्शन कर उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.