जहानाबाद, अप्रैल 9 -- करपी, निज संवाददाता। बंशी प्रखंड के चमण्डी में आयोजित होने वाली जयंती एवं ज्ञान दिवस त्रिदिवसीय आंबेडकर मेला की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन समिति द्वारा किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी की उम्मीद है।आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा मेला को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में कलेन्द्र कुमार, रामविनय राही, बसंत कुमार, धनंजय यादव, किंग महेंद्र यादव, मूरत दास एवं वकील यादव सहित अन्य सदस्यों ने खटांगी, मंझियावा, सेनारी, बलौरा, कोनी, सिद्ध रामपुर, एकरौंज, माली, रामगढ़, करपी, तेरा, लारी, पोदील समेत कई गांवों का दौरा कर लोगों से मेला में भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.