चमडी पंचायत की वर्तमान सरपंच का हुआ निधन
जहानाबाद, जून 11 -- कुर्था, निज संवाददाता चमंडी पंचायत की वर्तमान सरपंच लक्ष्मीनिया देवी का निधन पैतृक गांव चमंडी में हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। सरपंच के निधन की खबर मिलते ही भाकपा जिला सचिव अरुण कुमार, विद्याभूषण पासवान अपने दर्जनों साथियों के साथ उनके पैतृक गांव चमंडी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किये तथा उनके अंतिम दाह संस्कार में भी सम्मिलित हुए। निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में गिरजा दास, श्याम देवदास, अभय पासवान, पूर्व मुखिया मुन्नी प्रसाद, अखिलेश यादव, वीरेंद्र पासवान आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.