मेरठ, दिसम्बर 3 -- कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित चमड़ा फैक्ट्री में गोमांस का आरोप लगा हिंदू संगठनों द्वारा धावा बोलने का मामला तूल पकड़ गया है। पीड़ित पक्ष ने हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विजेंद्र सूद के साथ शोभापुर निवासी चीनू कई लोगों को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। चीनू ने बताया वह कई साल से चमड़ा रंगाई की फैक्ट्री चलाते हैं। आरोप है 28 नवंबर की रात हिंदू संगठन से जुड़े सचिन सिरोही, रोहित, हिमांशु, केशव और 30-40 युवकों ने फैक्ट्री में गाय की खाल सुखाने का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री पर हमला बोल दिया। फैक्ट्री कर्मचारियों की पिटाई की। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रातभर कर्मचारियों और फैक्ट्री मालिक को थाने में रखा। जांच में आरोप गलत पाए गए तो सुबह सभी को थाने से छोड़ दिया ...