आजमगढ़, मार्च 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। शुक्रवार सुबह से पछुआ हवा के साथ ही अचानक मौसम बदल गया। आधी रात तेज हवा और गरज-चमक के साथ जिले में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। उधर, बारिश से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें भर आई हैं। कई जगहों पर खेत में काट रखे गए सरसों के बोझ भीग गए हैं। इधर, एक सप्ताह से जिले में तेज धूप के साथ गर्मी पड़ रही थी। जिससे लोग परेशान थे। दिन के साथ ही रात के तापमान में वृद्धि हो गई थी। शुक्रवार की सुबह से पछुआ हवा के साथ अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। दोपहर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई थी। जिससे मौसम सुहाना हो गया था। शुक्रवार की आधी रात को तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। इससे लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.