धनबाद, जून 25 -- सांसद ढुलू महतो के पत्राचार के बाद रेलवे से एनओसी मिलने के बाद बुधवार को आसनसोल रेल मंडल के अधिकारी ने चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या टू स्थित रेलवे फाटक से कब्रिस्तान तक क्षेत्र का निरीक्षण किया। चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड टू में अब विकास की शुरुआत जल्द होगी। वर्षों से उपेक्षित रेलवे फाटक से कब्रिस्तान जाने वाले मार्ग के लिए नगर ने सक्रियता तेज कर दी है। एनओसी मिलने के बाद नगर अध्यक्ष सुनीता देवी, भाजपा नेता जय प्रकाश सिंह, नगर अधिकारियों और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया। सीतारामपुर मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क शिवकुमार राम ने बताया कि नगर परिषद के प्रस्ताव पर स्थल का निरीक्षण किया गया। नगर परिषद के अभियंता अंकित पाराशर ने कहा कि यहां पेवर ब्लॉक सड़क, आधुनिक लाइटिं...