मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- पारू। चिंतामनपुर पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर शनिवार को चमकी बुखार से बचाव के लिए जागरूक किया गया। सीएचसी की डॉ. मंजू कुमारी ने रात में भरपेट खाना खिलाने के बाद बच्चों को खीर या हलवा खिलाने की अपील की। अगर किसी बच्चे को तेज बुखार हो गया हो तो घबराए नहीं, डॉक्टर से दिखाएं। इस मौके पर सीएचओ रेशम कुमारी, एएनएम प्रियंका कुमारी, विधानचंद्र यादव, रागिनी कुमारी, पिंकी देवी, रीमा देवी, अंशु कुमारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...