छपरा, जून 6 -- एकमा। चमकी बुखार (एईएस) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा से एलईडी टीवी युक्त जागरूकता वाहन रवाना किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना करते हुए कहा कि समय पर जागरूकता और सतर्कता से इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

चिकित्सा सलाह उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में बच्चों को खाली पेट नहीं रहने देना चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस और अन्य तरल पदार्थ देते रहना चाहिए। तेज बुखार, बेहोशी, शरीर में झटके या असामान्य व्यवहार जैसे लक्षण दिखने पर बिना देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना जरूरी है। सीएचसी में एईएस प्रभावित बच्चों के उपचार के लिए विशेष वार्ड और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रखंड स्...