मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- मुशहरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को चमकी बुखार से पीड़ित एक पांच साल के बच्चे को भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुशहरी निवासी प्रमोद मांझी के पुत्र रंजन कुमार को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। रंजन को बेहोशी की हालत में परिजन ने पीएचसी में भर्ती कराया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान बच्चे में एईएस के लक्षण पाए गए हैं। बच्चे की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है। रंजन की मां रिंकू देवी ने बताया कि अचानक तेज बुखार हो गया था। यह भी पढ़ें- चमकी के मरीज को मेडिकल किया गया रेफर घर पर दवा देने के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। रविवार दोपहर करीब तीन बजे बेहोश हो गया और मुंह से झाग निकलने लगा।

हिंदी हिन्दुस्ता...