हाजीपुर, अप्रैल 9 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। हाजीपुर प्रखंड के सभागार में आईसीडीएस विभाग की सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में शामिल महिला पर्यवेक्षिकाओं को एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) एवं जापानी इंसेफालाइटिस (जेई) से निपटने में सहयोग के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी,वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी राजीव कुमार एवं अनिकेत कुमार के साथ पिरामल स्वास्थ्य से पीयुष चन्द्रा प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक राजीव कुमार ने एईएस व जेई के लक्षणों एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों में चमकी बुखार के लक्षण दिखने पर क्या करना है और क्या नहीं करना है विस्तार से जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.