पूर्णिया, अप्रैल 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शनिवार को दिन भर कड़ी धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को आग उगलती धूप के कारण न्यूनतम तापमान एवं अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चली। उमस भरी गर्मी के कारण दोपहर में घर से बाहर निकलने में लोगों ने परहेज करना शुरू कर दिया है। कामकाजी लोगों को पेड़ की छांव के नीचे बैठकर तपतपाती धूप से राहत मिली। इधर, खेतों मे गेंहू एवं मक्का की कटाई शुरू हो गयी है। अब गेहूं और मक्का की कटाई में तेजी आने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...