चमकाने की बात कहकर महिला से सोने की अंगूठी ले गए ठग
बोकारो, अप्रैल 23 -- गोमिया। प्रखंड के आईईएल थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्वमेंट कॉलोनी नावाडाड़ी फेज-1 में ठगी का एक मामला सामने आया है। ठगों ने जेवर चमकाने का झांसा देकर एक महिला से सोने की अंगूठी ठग ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पेंटर अरविंद की पत्नी बबिता देवी अपनी बहन सोनम कुमारी के साथ बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर पर मौजूद थी। इसी दौरान दो अज्ञात युवक पहुंचे और खुद को एक कंपनी का कर्मचारी बताते हुए दावा किया कि वे विशेष पाउडर और लिक्विड से पुराने जेवरों को मिनटों में नया जैसा चमका सकते हैं। यह भी पढ़ें- सीवान में ठगी का नया तरीका: पुलिस बनकर वृद्ध महिला से जेवरात उड़ाए , सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद ठगों ने पहले महिलाओं से हल्दी पाउडर लेकर घोल तैयार किया और घर के तांबे-पीतल के बर्तनों को साफ कर उनका भरोसा जीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.