हापुड़, जनवरी 10 -- क्षेत्र में लगातार मौसम करवट ले रहा है, कभी आसमान में बादल छा जाते हैं तो कभी कोहरा और तेज धूप हो रही है। ऐसे में सतर्क रहना बहुत जरूरी है। शनिवार को भी सुबह मौसम में ठंडक बनी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही सूर्य ने तल्खी दिखायी। चमकदार धूप से लोगों के चेहरे खिल उठे और चहल-पहल बढ़ गई। लोग घरों की बालकनी, छत व पार्कों में गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे हैं। अब बाजार जल्दी ही खुलने लगे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार सुबह व रात में सर्दी का एहसास होगा। शनिवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी निकली। धूप निकलने पर लोग बालकनी व छत पर टहलते नजर आए।युवाओं के साथ मार्निंग वाक पर जाने वाले बच्चों व बुजुर्गों की संख्या बढ़ गई। धूप खिलने से लोग हल्के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.