उन्नाव, फरवरी 16 -- चकलवंशी। औरास थाना क्षेत्र के पूरनखेड़ा गांव के रहने वाले दुर्गेश का छह वर्षीय बेटा ऋतिक सोमवार दोपहर घर के बाहर मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। अचानक चबूतरे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता दुर्गेश ने जख्मी बेटे को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर मुश्ताक कादिर ने बताया कि बच्चे की जुबान दांतों से कट गई है। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। जहां पर उसकी सर्जरी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.