झांसी, जून 26 -- झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव बावलटांडा में दोस्तों के साथ गए युवक का शव चबूतरा के बाहर मिलने से कोहराम मच गया। परिजनों ने जमीन को लेकर रंजिशन भाई की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बावलटांडा निवासी कल्याण अहिरवार (36)खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था। वह मां के साथ रहता था। बीती 24 जून को वह घर पर था। तभी कुछ लोग मिलने वाले आए और उसने अपने साथ ले गए। वहां उसे शराब पिलाई। रात मां रामकुमार ने बेटे का इंतजार किया। लेकिन, वह नहीं आया। सुबह वह बकरियां चराने चली गई। लेकिन, बेटा नहीं आया। देर शाम जब वह घर लौटी तो कल्याण का शव संदिग्ध परिस्थितयों में घर के चबूतरे के बाहर पड़ा था। जिसे देखकर वह चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या म...