सहारनपुर, अप्रैल 24 -- देवबंद, संवाददाता। नगर स्थित मोहल्ला शाहजीलाल पर चबूतरे पर मालिकाना हक को लेकर भाईयों के बीच हुए विवाद में दो लोग घायल हो गए। दोनों भाइयों ने एक दूसरें के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई को गुहार लगाई गई। मोहल्ला शाहजीलाल निवासी दो सगे भाई शरीफ और नजीर के बीच घर के बाहर बने चबूतरे पर मालिकाना हक को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को वहां एक भाई के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसका दूसरें भाई द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों पक्ष एक दूसरें को आमने सामने आ गए। इतना ही नहीं देखते ही देखते मारपीट में दो लोग घायल हो गए। हालांकि इस दौरान वहां एकत्र लोगों की भीड़ ने उनमें बीच बचाव कराया। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में कार्रवाई को लोकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर द...