मोतिहारी, मार्च 20 -- चिरैया। अपनी निजी जमीन के सामने चबूतरा बनाने से मना करने पर एक व्यक्ति ने महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट किया है। मामला चिरैया थाना क्षेत्र के महुआवा का है। मामले को लेकर पीड़िता व सी आर पी एफ अधिकारी संजय आर्य की पत्नी सुनीता आर्या ने एफ आई आर दर्ज कराने के लिए थाना में आवेदन दिया है। इसमें कहा गया है कि बैद्यनाथपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार ने उनके पति से पांच लाख रूपये रंगदारी की मांग किया था। जिसकी पूर्ति नहीं करने पर वह उनकी निजी जमीन का रास्ता बंद करने के लिए चबूतरा बना रहा है। जिसे बनाने से मना करने पर उसने मारपीट किया है। घटना के समय वह मोतिहारी स्थित आवास से खोड़ा स्कूल में बच्चों को पढ़ाने जा रही थी। इसी दौरान उसने घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।...