लखनऊ, मई 10 -- मदर सेवा संस्थान की ओर से बख्शी का तालाब स्थित चबूतरा थियेटर पाठशाला में युवाओं के लिए एक विशेष नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी सुभागी का नाट्य पाठ किया गया। कार्यशाला का संचालन प्रसिद्ध युवा रंगकर्मी और फिल्म अभिनेता महेश चंद्र देवा ने किया। उन्होंने उपस्थित 20 से अधिक बच्चों और युवाओं को थियेटर की बारीकियों से रूबरू कराया। नाट्य पाठ से पूर्व सभी कलाकारों ने अभिनय के मुख्य स्तंभों-वॉयस मॉड्यूल (आवाज का उतार-चढ़ाव) और बॉडी मूवमेंट (शारीरिक संचालन) का कड़ा अभ्यास किया। महेश चंद्र देवा ने बताया कि इस तरह की कार्यशालाओं का उद्देश्य ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को तराशना और उन्हें मंच प्रदान करना है। यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर महिलाओं के बीच प्रतियोगिता नाट्य पाठ के दौरान यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.