चित्रकूट, अप्रैल 13 -- चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय कर्वी स्थित गल्ला मंडी परिसर के भीतर संचालित फल व सब्जी दुकानदारों से चबूतरा खाली कराए जाने पर विरोध के स्वर फूट पड़े है। आक्रोशित फल-सब्जी दुकानदारों ने राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन शानू गुप्ता की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम की चौखट पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और अपर एसडीएम अजय यादव को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में फल-सब्जी कारोबारियों ने अवगत कराया कि मंडी परिसर के भीतर सब्जी दुकानदारों को आवंटित दुकानें फल-सब्जी के लिए उचित नहीं है। उन लोगों ने आवंटन के दौरान तत्कालीन एसडीएम से इस संबंध में शिकायत भी की थी। एसडीएम ने निरीक्षण कर खुद यह माना था कि फल-सब्जी के उपयोग को लेकर आवंटित दुकानें सही नहीं है। उसी समय एसडीएम ने सभी दुकानदारों को टीनशेड के नीचे चबूतरे में एक-एक पोल पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.